लखनऊ, नवम्बर 21 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग के निवर्तन पर चल रहे समूह 'क' के तीन अधिकारियों का शुक्रवार को तबादला कर दिया। इसमें निवर्तन पर चल रहे धर्मेन्द्र कुमार सक्सेना को बुलन्दशहर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) का उप प्राचार्य बनाया गया है जबकि राजेन्द्र प्रताप को राज्य शिक्षा संस्थान प्रयागराज का प्राचार्य बनाया गया है। वहीं मनोज कुमार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, इटावा के उप प्राचार्य पर पर तैनाती दी गई है। तीनों शिक्षाधिकारियों को तत्काल पर अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.