सिद्धार्थ, जनवरी 28 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग ने जागरूकता वाहनों के माध्यम से निपुण भारत मिशन, स्कूल चलो अभियान और अन्य कल्याणकारी योजनाओं (डीबीटी, यूनिफॉर्म, मिड-डे मील) का ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार कराया। विशेष शिक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत सजे इन वाहनों को बीएसए कार्यालय परिसर से भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में परिषदीय विद्यालयों के भौतिक संसाधन बेहतर हुए हैं। यूनिफार्म आदि के लिए अभिभावकों के खाता में सीधे धन भेजा जा रहा है। सरकार परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सरकार कई योजनाएं संचालित कर रही है। अब सरकारी विद्यालय निजी विद्यालयों को टक्कर दे रहे हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.