सहारनपुर, फरवरी 6 -- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहारनपुर को एंटी करप्शन कोर्ट ने तलब किया है। शुक्रवार को नागल रोड स्थित एक इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ की बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अशोक मलिक ने शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि हाल ही में मेरठ से स्थानांतरित होकर सहारनपुर आयी एंटी करप्शन कोर्ट में उनकी ओर से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित पांच अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत वाद दायर किया गया था। अशोक मलिक के अनुसार, मामले में अदालत ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को तलब किया है, जबकि अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी 2 फरवरी को अदालत में उपस्थित हो चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...