देहरादून, मार्च 24 -- देहरादून। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) से डीएलएड प्रशिक्षितों ने सरकार से बेसिक शिक्षक भर्ती शुरू करने की मांग की। सोमवार को प्रशिक्षितों के प्रतिनिधिमंडल ने ननूरखेड़ा स्थित बेसिक शिक्षा निदेशालय में निदेशक अजय कुमार नौडियाल से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। अनुपम ने कहा कि विभाग में वर्तमान में बेसिक शिक्षक के काफी पद रिक्त हैं। इन पदों को जल्द भरने के लिए सरकार को शिक्षक भर्ती का दूसरा चरण जल्द शुरू करना चाहिए। इससे स्कूलों को शिक्षक मिलेंगे और प्राथमिक स्तर पर शिक्षा का स्तर और बेहतर हो पाएगा। निदेशक ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। कहा कि इस बाबत जल्द सरकार को प्रस्ताव को भेजा जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में डीएलएड प्रशिक्षित सोनाली, किरण, स्वाति, कैलाश, राहुल अंकित, विवेक, अभिषेक आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.