महाराजगंज, नवम्बर 7 -- महराजगंज, निज संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग के दो दिवसीय जनपदीय बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता व शैक्षिक समारोह का आयोजन गुरूवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य सत्येन्द्र कुमार सिंह ने खेल प्रतियोगिता का व सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन बीएसए रिद्धी पांडेय ने किया। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बाल खिलाड़ियों का हौसला भी बढ़ाया। पहले दिन एथलेटिक्स प्राथमिक व उच्च प्राथमिक संवर्ग में 100मीटर, 200 मीटर व 600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसके साथ ही कबड्डी, अंताक्षरी, खो-खो प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। शाम चार बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। एथलेटिक्स उच्च प्राथमिक संवर्ग बालक में 100 मीटर दौड़ में सिसवा क आकाश को पहला व मिठौरा के अरमान को दूसरा स्थान मिला। 200 मीटर दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.