पटना, जनवरी 24 -- बिहार अभियंत्रण सेवा संघ (बेसा) की दो दिवसीय वार्षिक आम सभा शनिवार को शुरू हुई। पहले दिन सबसे पहले निबंधन कार्य प्रारम्भ हुआ। अध्यक्ष सुनील कुमार ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया। संघ के महासचिव राकेश कुमार ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अभय कुमार सिंह ने वित्त का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। आमसभा में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा महासचिव के प्रतिवेदन एवं वित्त सचिव का लेखा-जोखा विमर्शोपरान्त पारित किया गया। आगामी सत्र की कार्यकारिणी समिति गठित करने के लिए तीन चुनाव पदाधिकारी अरुण कुमार, हीरा नन्द झा और आदित्य नारायण झा अनल मनोनीत किए गए। अगले सत्र की कार्यकारिणी के लिए पदाधिकारियों के निर्वाचन की प्रक्रिया रविवार सुबह 10 बजे से शुरू होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.