मुरादाबाद, फरवरी 13 -- साठ वर्ष से अधिक बेसहारा मानसिक व शारीरिक रूप से अस्वस्थ वरिष्ठ नागरिकों को वृद्ध आश्रम में आवासित करने के लिए तहसील क्षेत्र के सुलह अधिकारियों ने पंपलेट वितरण कर प्रचार- प्रसार किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी मुरादाबाद,निदेशालय समाज कल्याण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला समाज कल्याण अधिकारी मुरादाबाद पंखुरी जैन ने पूर्व तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर विनीत नैन को तहसील क्षेत्र का सुलह अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के बेसहारा शारीरिक व मानसिक रूप से अस्वस्थ वरिष्ठ नागरिकों को सरकार वृद्ध आश्रम में आवासित करेगी। उन्होंने ऐसे सभी वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित आवश्यक अभिलेख में फोटोग्राफ लेकर उनसे संपर्क करने का आग्रह किया है। उन्होंने इस कार्य में बुद्धिजीवी वर्ग से सहयोग करने का आग्रह कि...