मुजफ्फरपुर, मई 18 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। गलियों, रेलवे स्टेशन व अनाथ आश्रम में रह रहे बेसहारा बच्चों व किशोरों का आधार कार्ड बनेगा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से इस संबंध में योजना शुरू की गई है। इसके तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत उन बच्चों व 18 वर्ष से कम आयु के किशोरों को आधार कार्ड बनाया जाएगा, जिनके माता-पिता नहीं हैं या उनका देखभाल करने वाला कोई नहीं है। ऐसे बच्चों व किशोरों को चिह्नित करने के लिए शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकारी ने एडीआर भवन के सभाकक्ष में बैठक की। इसकी अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव जयश्री कुमारी ने की। इसमें जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, आधार कार्ड के फैसिलेशन सेंटर के जिला समन्वयक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला महिला एवं बाल विकास पदाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.