अलीगढ़, नवम्बर 28 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ठंड शुरू होने के साथ नगर निगम ने स्थाई शेल्टर होम शुरू कर दिए हैं। जल्द ही अस्थाई शेल्टर होम शुरू किए जाएंगे। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने स्थाई शेल्टर होम की व्यवस्थाओं को देखा और कहा कि निर्धारित मानक के अनुसार आने वालों को सुविधाएं दी जाएं। बढ़ती सर्दी को देखते हुए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने नगर निगम के सभी स्थाई शेल्टर होम को शुरू करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने नगर निगम की शेल्टर होम गांधी पार्क स्थित ज़ोन 2 का निरीक्षण करते हुए अधिशासी अभियंता विजेंद्र सिंह और प्रभारी अधिकारी शेल्टर होम आर के कमल को तत्काल व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने नगर निगम के सभी शेल्टर होम को प्रतिदिन संचालित करने और अलाव जलवाने के निर्देश दिए। ठहरने वालों को विश्राम करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.