नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। बेसहारा कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं को उजागर करने के लिए जंतर-मंतर पर रविवार को विरोध जताया गया। यह प्रदर्शन पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने नेतृत्व किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वहीं, 100 से अधिक रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनका आरोप था कि कुत्तों के काटने की संख्या बढ़ती जा रही है, लेकिन प्रशासन इसे लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। इस दौरान उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग की। गोयल ने दावा किया कि देश में 120 मिलियन से अधिक कुत्ते हैं। इसमें अकेले दिल्ली में 1.1 मिलियन से अधिक कुत्ते हैं। देशभर में प्रतिदिन लगभग 20 हजार लोग इनके शिकार होते हैं। गोयल ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की मांग की है।

हिंदी हिन्...