हजारीबाग, जनवरी 4 -- बरही प्रतिनिधि। शीतलहर और कड़ाके की ठंड के बीच एसडीओ जोहन टुडु और बीडीओ जयपाल महतो ने बेसहारा और असहायों के बीच कंबल वितरण किया। सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की भी व्यवस्था की। एसडीओ जोहन टुडु और बीडीओ जयपाल महतो ने बरही, बरसोत और करियातपुर का भ्रमण कर दर्जनों बेसहारा , असहाय और गरीब परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया। चौक चौराहों पर अलाव व्यवस्था का भी जायजा लिया। कहा कि लगातार प्रयास किया जा रहा है कि ठंड में गरीब असहायों के बीच सहायता समय पर सही लोगों तक पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.