मुंगेर, मार्च 18 -- जमालपुर। निज प्रतिनिधि ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के नयागांव बजरंगबली में बीते दिनों बेवजह कुछ लोगों ने रोककर दो भाईयों के साथ न सिर्फ मारपीट की घटना को अंजाम दिया, बल्कि गले में करीब 80 हजार रुपये की सोने की चेन भी छीन लिया। मारपीट में दोनों घायल हो गए थे। पीड़ितों की मां ने थाने में आवेदन देकर तीन के विरुद्ध मामला दर्ज करायी है। इस बावत नयागांव निवासी विभिषण की पत्नी सोनी कुमारी ने बताया कि होली खेलकर घर लौट रहे मेरे पुत्र समर राज और प्रियांशु कुमार को बेवजह, साहिल चौरसिया, फंटुस चौरसिया और राजकिशोर चौरसिया ने रोका और गाली-गलोज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। हथियार के बट से प्रहार पर मेरे पुत्र घायल हो गए। वहीं गले में करीब 80 हजार रुपये की कीमत वाली सोने की चेन भी छीन ली। अब केस नहीं करने की धमकी दे रहा है। आरोपी ने खबर भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.