आशीष दीक्षित, जनवरी 4 -- कानपुर। प्राइवेट जॉब करने वाले 32 वर्षीय युवक बीते कुछ दिनों से छोटी-छोटी बातों पर अचानक गुस्सा करने लगा। परिवार ने इसे काम का तनाव और नींद की कमी मानकर नजरअंदाज किया। दो दिन बाद युवक को अचानक बोलने में दिक्कत हुई और दायां हाथ सुन्न पड़ गया। जांच में ब्रेन के फ्रंटल लोब में स्ट्रोक की पुष्टि हुई। डॉक्टरों के मुताबिक समय रहते अस्पताल पहुंचने से उसकी जान बच सकी। इसी तरह 38 वर्षीय महिला को बिना किसी कारण घबराहट, डर और रोने की समस्या शुरू हो गई। तेज सिरदर्द के साथ चक्कर आया और शरीर का बायां हिस्सा कमजोर हो गया। जांच के बाद पता चला कि लिम्बिक सिस्टम में रक्त प्रवाह कम होने से स्ट्रोक हुआ है। सर्दी में अचानक गुस्सा आना, बेवजह डर लगना, बिना कारण रो पड़ना या छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन, अक्सर लोग इसे तनाव, थकान या मूड ...