प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 8 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कराई जा रही बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को जिले के 200 केंद्रों पर प्रथम पाली में 45550 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 4227 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। शुक्रवार को यूपी बोर्ड परीक्षा सिर्फ एक पॉली में कराई गई। प्रथम पाली में हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय की परीक्षा में कुल नामांकित 49503 के सापेक्ष 45327 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 4176 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह इंटरमीडिएट के कम्प्यूटर विषय की परीक्षा में कुल नामांकित 274 के सापेक्ष 223 परीक्षार्थी शामिल रहे और 51 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को सघन तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.