बलिया, फरवरी 19 -- बलिया, संवाददाता। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को बेल्थरारोड तहसील का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम कार्यालय कक्ष और अभिलेखागार का निरीक्षण में फाइलों के अव्यवस्थित रख-रखाव पर नाराजगी जताई तथा रजिस्ट्रार और कानूनगो रविन्द्र कुमार को एवं मतदाता फार्म-6 और वोटर लिस्ट के बेतरतीब पाए जाने पर संबंधित कर्मियों को नोटिस जारी करने के लिए निर्देशित किया। डीएम ने विभिन्न शाखाओं का जायजा लेते हुए अभिलेखों, लंबित फाइलों और कर्मचारियों की कार्यशैली की गहन समीक्षा की। खतौनी की नकल जारी किए जाने की स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि अब तक 281 खतौनी जारी की गई हैं। खतौनी रजिस्टर की जांच करते हुए उन्होंने नाजिर को निर्देश दिया कि खतौनी से प्राप्त धनराशि का प्रतिदिन अपडेट करें तथा किसी भी दशा में 15 रुप...