किशनगंज, जुलाई 19 -- किशनगंज, संवाददाता। बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बेल्ट्रॉन) के माध्यम से विभिन्न विभागों के कार्यालयों में कार्यरत डाटा इंट्री ऑपरेटर गुरुवार से हड़ताल पर चले गए हैं। वे 17 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं। जिले के परिवहन विभाग में कार्यरत कर्मी भी हड़ताल पर हैं। हड़ताल से परिवहन विभाग का कुछ कार्य बाधित हो रहा है। कर्मियों ने बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है। संघ के निर्देश पर आगे रणनीति तय की जाएगी। परिवहन विभाग में कार्यरत डाटा इंट्री ऑपरेटरों ने जिला परिवहन पदाधिकारी को पत्र के माध्यम से इसकी सूचना भी दी है। हड़ताल के कारण डाटा इंट्री से जुड़ा कार्य बाधित हो रहा है। वहीं उत्पाद विभाग में भी बेल्ट्रान के माध्यम से कार्यरत कर्मी हड़ताल पर चले गए है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.