लातेहार, सितम्बर 19 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। हेरहंज थाना क्षेत्र स्थित बस स्टैंड के पास बुधवार की देर शाम एक तेज रफ्तार बेलोरो वाहन ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इस सड़क हादसे में हेरहंज घुरे गांव निवासी बिनोद भुइयां गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि बिनोद बाजार से सामान खरीद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक बेलोरो ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां मौजूद चिकित्सक डॉ. ध्रुव कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति नाजुक देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...