प्रयागराज, जनवरी 1 -- नए साल पर बेली अस्पताल को जांच की अत्याधुनिक मशीन की सौगात मिली। गुरुवार को अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भावना शर्मा ने अस्पताल में स्थापित अत्याधुनिक डिजिटल सीबीसी फाइव पार्ट्स मशीन की बटन दबाकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ किया। इस मशीन से अधिक क्षमता और सटीक परिणाम के साथ शीघ्र जांच हो सकेगी। अभी तक अस्पताल में सीबीसी थ्री पार्ट्स की मशीन लगी थी। इससे सभी प्रकार की जांच नहीं हो पाती थी। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल को नई मशीन उपलब्ध कराई गई है। अधीक्षक के अनुसार इस अत्याधुनिक मशीन से डिफरेंशियल काउंट, न्यूट्रोफिल ल्यूकोप्लास्ट, बसोफिल, स्नोफिल आदि जांच आसानी से हो सकेगी। ट्रामा सेंटर में दुर्घटना में आने वाले लोगों की समय पर खून की जांच होकर समय पर इलाज किया जा सकेगा। अस्पताल में डिज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.