औरैया, फरवरी 9 -- बेला, संवाददाता। कस्बा बेला में सोमवार को हिंदू सेवा समिति के तत्वावधान में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दूर-दराज क्षेत्रों से आए संतों व बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही, जिससे पूरे कस्बे में उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मधुराम शरण शिवा संस्थापक, शिव शक्ति अखाड़ा, भारत भूषण विठूर तथा रमेश प्रांत बौद्धिक प्रमुख, आरएसएस कानपुर प्रांत मौजूद रहे। सम्मेलन के दौरान बैंड-बाजे के साथ कस्बे में रैली भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व नागरिकों ने भाग लिया। वक्ताओं ने हिंदू एकता, सामाजिक समरसता और सेवा भाव को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन आरती के साथ हुआ। इसके बाद शाम पांच बजे के बाद समरसता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी लोगों ने एक साथ भोज...