हरदोई, मार्च 5 -- हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बुधवार को जिला पंचायती राज अधिकारी के साथ बेलाताली तालाब के सुंदरीकरण पर चर्चा की। बेलाताली तालाब को अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने पर बात हुई। डीएम ने कहा कि तालाब की चहार का निर्माण कराया जाए। तालाब के किनारे पाथ वे बनवाया जाए। बैठने के लिए पर्याप्त संख्या में बेंच की व्यवस्था की जाये। नौका विहार की व्यवस्था की जाये। एक रेस्टोरेंट बनवाया जाये। ओपेन जिम की व्यवस्था की जाये। प्रवेश द्वार पर गार्ड की तैनाती करायी जाये। कचरा निस्तारण की उचित व्यवस्था की जाये। मछलियों की नीलामी करायी जाये। नीलामी से प्राप्त धनराशि को तालाब के विकास पर व्यय किया जाये। जिलाधिकारी ने बताया कि बेलाताली के विकास के लिए आवश्यक कार्रवाई प्रारम्भ कर दी गयी है। जिला पंचायती राज अधिकारी विनय कुमार सिंह व अपर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.