सासाराम, मई 23 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। दरिगांव थाना क्षेत्र के बेलाढ़ी गांव के समीप मकान की रखवाली कर रहे एक दरबान की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतक दारोगा सिंह बेलाढ़ी गांव का निवासी है। जो गांव के ही उपेन्द्र सिंह का नवनिर्मित मकान की रखवाली करता था। प्रत्येक दिन की तरह गुरूवार को भी दरवान छत पर सोया हुआ था। शुक्रवार की सुबह छत से नीचे उक्त दरबान का शव बरामद किया गया। घटना की सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार व थानाध्यक्ष कपिलदेव पासवान स्थल पर पहुंचकर घटना की जांच की। थानाध्यक्ष ने बताया कि नव निर्मित मकान का सेंटरिंग का कार्य चल रहा था। उक्त व्यक्ति मकान की दरबानी करता था। लेकिन, सुबह में छत के नीचे से उसका शव बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि छत से गिरने से उसकी मौत होने का अनुमान है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...