नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- राजद का अभेद किला माना जाने वाला बेलागंज 34 साल बाद 2024 में ढह गया। जदयू की मनोरमा देवी ने राजद के डॉ. विश्वनाथ कुमार सिंह को उप चुनाव में शिकस्त दी। जहानाबाद का सांसद बनने के बाद डॉ. सुरेन्द्र यादव ने अपने बेटे को चुनाव मैदान में उतारा था। तब इस जीत के बड़े राजनीतिक मायने निकाले गए। कहा गया कि जदयू ने केवल सीट ही नहीं छीनी बल्कि राजद के पारंपरिक वोट बैंक पर भी सेंध लगायी। एमवाई समीकरण के इर्द-गिर्द घूमती बेलागंज की राजनीति में 2024 के उपचुनाव में जन सुराज के प्रत्याशी मो. अमजद को मिले वोट जदयू को जीत हासिल कराने में सहायक साबित हुए। हालांकि इस चुनाव में जन सुराज के प्रत्याशी को 17,285 वोट मिले थे। जबकि मनोरमा देवी ने डॉ. विश्वनाथ सिंह यादव को 21,391 वोटों से हराया था। जदयू की मनोरमा देवी को 73,334 और राजद के विश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.