गया, फरवरी 15 -- नेशनल हाइवे पर बेलागंज थाना क्षेत्र के खनेटा गांव के समीप शनिवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा खनेटा पुराने मिडिल स्कूल के पास हुआ। मृतक की पहचान लालचंद मांझी (40), पाली गांव, बेलागंज के रूप में की गई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। लगभग दो घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।। सूचना मिलते ही बेलागंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया। आक्रोशित लोग मुआवजे की मांग को लेकर अड़े रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के ठोस उपाय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.