औरंगाबाद, फरवरी 6 -- नवीनगर प्रखंड के बेलाईं गांव में रामरेखा नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर समाजसेवी दुधनाथ कुमार सिंह ने स्थानीय जदयू विधायक चेतन आनंद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने वर्षों से लंबित इस समस्या की ओर विधायक का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने बताया कि गांव के समीप बहने वाली रामरेखा नदी पर पुल नहीं होने के कारण दोनों किनारों पर बसे ग्रामीणों को रोजाना नदी पार करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में जलस्तर बढ़ने पर स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे गांव का संपर्क नवीनगर प्रखंड मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों से टूट जाता है। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है और बीमार लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो जाता है। मजबूरी में ग्रामीण बांस से बनी चचरी के सहारे पैदल नदी पार करते हैं, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.