बांका, मार्च 25 -- बेलहर (बांका)। निज प्रतिनिधि बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित बगधसबा गांव के पास कांदा बांध की खुदाई करा रहे ठेकेदार के मुंशी का सोमवार की शाम बेखौफ हथियारबंद अपराधियों ने अपहरण कर लिया और बगधसबा जंगल में ले गए। अपहरण की घटना की सूचना पर बांका पुलिस सक्रिय हुई और अपहरण के करीब दो घंटे बाद ही अपहृत मुंशी को जमुई जिले के लक्ष्मीपुर के पास से बरामद कर लिया गया। मुंशी शंकर प्रसाद यादव भागलपुर के बरारी का रहने वाला है। मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है और उनके पास से एक स्कॉर्पियो और एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी और हथियारों की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है। ठेकेदार की ओर से बगधसबा गांव के पास जलछाजन योजना के तहत कांदा बांध की खुदाई का काम कराया जा रहा है। सोमव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.