बांका, फरवरी 9 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। बांका एसपी के निर्देश पर जिला साइबर टीम ने बेलहर पुलिस के सहयोग से गुप्त सूचना के आधार पर रत्तोचक नवटोलिया गांव में शनिवार को मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। मिनी गन फैक्ट्री के उद्भेदन के दौरान पुलिस और साइबर टीम ने एक घर के अंदर चल रहे फेक्ट्री में निर्मित और अर्ध निर्मित देशी पिस्टल, कारतूस, खोखा, हथियार बनाने की सामग्री और भारी मात्रा में हथियार बनाने के औजार बरामद किया गया। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस इस मामले में अभी कोई जानकारी नहीं दे रही है। हालाकि पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह मिनीगन फैक्ट्री काफी दिनों से चल रहा था। जिसका आज तक पुलिस को भनक नहीं लगी थी। इधर थानाध्यक्ष राजकुमार ...