हाजीपुर, जनवरी 9 -- वैशाली,संवाद सूत्र। वैशाली प्रखंड क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक राजा विशालगढ़ मैदान में आयोजित राजा विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन पैक्स अध्यक्ष राजेश रंजन द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन मुकाबला मुजफ्फरपुर और पटेढ़ी बेलसर की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पटेढ़ी बेलसर की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुजफ्फरपुर की टीम 16 ओवर में 118 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में पटेढ़ी बेलसर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले महमूद ने नाबाद 70 रन की पारी खेली, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष विकेश कुमार एवं सचिव सद्दाम द्वारा उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।

हि...