खगडि़या, जुलाई 20 -- खगड़िया। नगर संवाददाता एक समय था जब खगड़िया जिले में धान की खेती लोग जुआ खेलने के तरह मानते थे, लेकिन अब कुछ वर्षों से हालत बदले हैं और अब जिले में जमकर धान की खेती करते हैं और अच्छी पैदावार कर किसान गाढ़ी कमाई कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2009 तक लोग धान की खेती करने से कतराते थे, क्योंकि कभी कुसहा की त्रासदी के चपेट में जिला प्रभावित होता था तो कभी समस्तीपुर जिले में बांध टूटने से खगड़िया जिला जल प्लावित होता था, लेकिन अब जिले में मैदानी क्षेत्र में बाढ़ आने की संभावना खत्म होने के साथ ही धान की खेती करने के प्रति अपनी रुझान बढ़ाई है। अलग बात है कि कभी कभी मौसम के दगा देने के कारण किसानों को धान की खेती में कम बचत होती है, लेकिन इतनी बचत जरूर हो जाती है कि खेती में लगने वाली पूंजी और कुछ न कुछ मुनाफा जरूर हो जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.