खगडि़या, फरवरी 23 -- बेलदौर, एक संवाददाता बीते चार दिन पूर्व पति पत्नी के बीच हुए विवाद में बीपी मंडल सेतु से कोसी नदी में छलांग लगाने के बाद लापता युवक के शव को भी पुलिस ने रविवार को बरामद कर लिया हे। बताया जा रहा है कि घटना के चौथे दिन रविवार को लापता पति 27 वर्षीय रूपेश कुमार के शव को भी बरामद कर लिया गया है। शव मिलने के बाद पुलिस ने परिजनों के सहयोग से उसकी पहचान कर शव का पंचनामा बनाकर कर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया। रूपेश का शव इतमादी पंचायत के बारूण गांव के निकट कोसी नदी के किनारे मिला। सूत्रों के मुताबिक उसके शव को उस समय देखा जब रविवार को आसपास के मछुआरे अहले सुबह मछली मारने के लिए नदी में गए हुए थे। शव देखे जाने पर मछुआरों ने इसकी सूचना बेलदौर थानाध्यक्ष एवं परिजनों को दी। उल्लेखनीय है कि पति पत्नी के विवाद में...