बिहारशरीफ, दिसम्बर 1 -- बेलदरिया स्कूल के बच्चे जान-जोखिम में डाल कर रहे पढ़ाई फोटो : बेलदरिया स्कूल : गिरियक प्रखंड के बेलदरिया प्राथमिक विद्यालय का जर्जर छत। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। गिरियक प्रखंड के बेलदरिया-पावा प्राथमिक विद्यालय में जान जोखिम में डाल बच्चे पढ़ाई करने को विवश हैं। प्रधान शिक्षक रोहित कुमार ने बताया कि 127 बच्चे नामांकित हैं। शिक्षकों व बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में उपलब्ध संसाधन से एक कमरे व बरामदे में अस्थायी तौर पर सेटिंग करायी गयी है। ताकि, छत अचानक नीचे बच्चों पर ना गिरे। जर्जर भवन की सूचना अधिकारियों को दी गयी है। लेकिन, भवन मरम्मत कराने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। विद्यालय में कुल पांच कमरे हैं। इनमें तीन कमरे जर्जर हैं। कभी भी गिर सकते हैं। हालांकि, सुरक्षा की दृष्टिकोण से कमरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.