जहानाबाद, फरवरी 9 -- घोसी, निज संवाददाता घोसी मुख्य सड़क मार्ग पर काजीसराय के समीप सोमवार की शाम एक ऑटो के पलटने से एक शिक्षिका गंभीर रूप से जख्मी हो गई। दरअसल काको प्रखंड क्षेत्र के गणेशीबिगहा गांव स्थित सरकारी विद्यालय से पढ़ाकर शिक्षिका घोसी बाजार लौट रही थी। इसी बीच काजीसराय के समीप तेज गति से आ रही एक बाइक ने ऑटो में जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे ऑटो पलट गया और ऑटो पर सवार शिक्षिका सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी शिक्षिका का नाम मुनमुन भारती बताया जाता है जो नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। बता दें कि शिक्षिका घोसी बाजार में एक किराए के मकान में रहकर प्रतिदिन ऑटो पर सवार होकर अपने विद्यालय आती और जाती थी। जख्मी शिक्षिका का इलाज पीएचसी घोसी में करने के बाद बेहतर इलाज को लेकर सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.