आरा, दिसम्बर 31 -- -सहार थाना क्षेत्र के खैरा बाजार के समीप बुधवार की दोपहर हुआ हादसा -पेट्रोल लेने बाइक से पंप पर जा रहे पिता-पुत्र को ट्रक ने पीछे से मारा धक्का आरा/सहार। हिन्दुस्तान संवाददाता आरा-अरवल मार्ग पर जिले के सहार थाना क्षेत्र के खैरा बाजार के समीप बुधवार की दोपहर ट्रक ने बाइक ले जा रहे पिता-पुत्र को ठोकर मार दी। इसमें पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र मामूली रूप से जख्मी हो गया। मृतक सहार थाना क्षेत्र के बजरेया गांव निवासी 80 वर्षीय सभा सिंह थे। वे किसान थे। जख्मी उनका 45 वर्षीय पुत्र उमेश यादव है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया गया। हादसे के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। किसान के परिजनों ने बताया कि बुधवार की ...