धनबाद, जुलाई 24 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। समाहरणालय में डीसी ने बेलगड़िया टाउनशिप के विस्थापित लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सहायक निबंध सहयोग समितियां धनबाद से निर्गत दो सहयोग समितियों का निबंधन प्रमाण-पत्र वितरण किया। स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के लिए इलेक्ट्रिक टोटो और मछलीपालन योजना शुरू की जाएगी। बेलगड़िया टाउनशिप मत्स्य जीवी सहयोग समिति लिमिटेड व बेलगड़िया ई-रिक्शा सहयोग समिति लिमिटेड को निबंधन प्रमाण-पत्र सौंपा गया। डीसी ने कहा कि एक ओर जहां बेलगड़िया टाउनशिप के लोगों को वहां तालाबों में मत्स्य पालन कर समिति सदस्य को स्वरोजगार की प्राप्ति होगी। वहीं बेलगड़िया ई-रिक्शा की समिति के माध्यम से इलेक्ट्रिक टोटो से लोगों को स्वरोजगार उपलब्ध हो सकेगा। मौके पर सहायक निबंधक, सहयोग समितियां डब्लू कुमार साव, सहायक नगर आयुक्त प्रसुन्न कौशिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.