चम्पावत, जनवरी 15 -- चम्पावत जिले के बेलखेत में कैलपाल बाबा मंदिर में दो दिनी उत्तरायणी मेले का समापन हो गया है। श्रद्धालुओं ने कैलपाल बाबा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ भाड़ देखने को मिली। बेलखेत कैलपाल बाबा मंदिर लगे दो दिवसीय मेले का विशाल भंडारे के साथ समापन हो गया है। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कैलपाल बाबा के जयकारों से क्षेत्र गुंजायमान रहा। इस दौरान श्रद्धालु ने मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दोपहर बाद भंडारे और जयकारों के साथ कैलपाल बाबा का डोला बेलखेत से वापस दियूरी गांव पहुंचा। समिति अध्यक्ष दशरथ सिंह बोहरा ने बताया कि रात को सांस्कृतिक दलों की ओर से पहाड़ी, कुमाऊंनी आदि रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेले में चल्थी चौकी प्रभारी राकेश कठायत के नेतृत्व में सुरक्षा का इंतजाम क...