अमरोहा, मार्च 20 -- बेर तोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। पुलिस ने मामले में दोनों पक्ष के 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। विवाद दो अलग-अलग बिरादरी के बीच का है। आरोपियों में महिलाएं भी शामिल हैं। अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव उकसी में ललित कुमार शर्मा व अनुसूचित जाति वर्ग के छत्रपाल का परिवार रहता है। मंगलवार शाम खेतों पर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। छत्रपाल की पत्नी प्रवेश का आरोप है कि वह अपनी बेटी शगुन के साथ जंगल में घास काटने गई थी। इसी दौरान उसकी बेटी शगुन ने ललित शर्मा की बेरी के पेड़ के नीचे से एक बेर उठा लिया। बस इसी बात को लेकर रमेश शर्मा ने डंडा मार दिया। प्रवेश ने जब इसका विरोध किया तो उसे भी पीटा। जानकारी मिलते ही प्रवेश के परिजन मौके पर पहुंच गए। आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.