हरिद्वार, फरवरी 13 -- डीएम मयूर दीक्षित ने कहा है कि बैंक बेरोजगार युवाओं, किसानों और कमजोर वर्ग के आवेदन प्राथमिकता से स्वीकृत करते हुए शीघ्र ऋण उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही, उन्होंने गैरहाजिर प्रबंधकों को नोटिस जारी करने के साथ उद्यान अफसर का वेतन रोकने के निर्देश भी दिए। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा समिति और जिला सलाहकार समिति की बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वरोजगार योजनाओं के आवेदन पत्रों पर अनावश्यक आपत्तियां न लगाई जाएं और लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस बैठक में कई बैंक शाखा प्रबंधकों की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और लीड बैंक अधिकारी को इन प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। ऋण-जमा अनुपात (सीडी रेशियो) की समीक्षा के दौरान 40 प्रतिशत से कम अनुपात वाली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.