सिमडेगा, फरवरी 21 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। विधायक भूषण बाड़ा ने विधानसभा सत्र में जिले में बेरोजगारी और कौशल विकास की वास्तविक स्थिति को लेकर सवाल पूछा है। साथ ही बेरोजगारी दूर करने एवं युवाओं को स्किल्ड करते हुए स्वरोजगार से जोड़ने की मांग की है। विधायक भूषण बाड़ा द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब में सरकार ने बताया कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और पलायन रोकने के लिए निरंतर प्रयासरत है। बताया कि झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें नौकरी एवं स्वरोज़गार से जोड़ना है। इसी दिशा में जिले में कुल आठ प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। जिनमें दो मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत और छह बिरसा योजना के तहत। वर्ष 2017 से अब तक 7,914 युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें से 5,296 को प्रमाणपत्र और...