नई दिल्ली, मार्च 25 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भारतीय युवा कांग्रेस ने बेरोजगारी और अमेरिका के भारतीयों को हथकड़ियां पहनाकर भेजने के मुद्दे पर मंगलवार दिन में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि अब केन्द्र सरकार की नाकामियों के खिलाफ देश भर में 'नौकरी दो-जंजीरें नहीं अभियान चलाया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान संसद का घेराव करने के लिए बढ़ रहे युवा कांग्रेस के नेताओं को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया। इससे पूर्व, युवा कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जंतर-मंतर पर जुटे। यहां पर हुई सभा में चिब ने कहा कि अमेरिका से भारतीय नागरिकों को जिस अमानवीय तरीके से हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ी पहनाकर भेजा गया, वह काफी शर्मनाक है। यह विश्वपटल पर भारतीयों का अपमान है। केन्द्र सरकार को जवाब दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.