पिथौरागढ़, दिसम्बर 27 -- व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर एक बार फिर राजेश रावत ने बाजी मारी है। शनिवार को हुए मतदान में उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को भारी मतों से शिकस्त दी। राजेश के सिर लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद का ताज सजा है। इधर कोषाध्यक्ष पद पर गणेश सिंह रावल विजयी रहे। नगर के एक होटल में सुबह नौ बजे मतदान प्रकिया शुरू हुई, जो दोपहर दो बजे तक चली। पंजीकृत कुल 576 व्यापारियों में से 540 ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर राजेश और विनोद पाठक के बीच आमने-सामने का मुकाबला था। राजेश के पक्ष में 345 मत पड़ें। जबकि विनोद को 189 वोट ही मिलें। इस तरह राजेश ने 156 मतों से विनोद के हराया। कोषाध्यक्ष पद पर गणेश और पुष्कर सिंह चस्का के बीच ही मुकाबला था। गणेश को 293 और पुष्कर को 239 मत मिलें। उपाध्यक्ष पर कमल खाती, महिला उपाध्यक्ष पायल खम्पा, महासचिव अमि...