पिथौरागढ़, अक्टूबर 10 -- बेरीनाग,संवाददाता। नगर में श्री नागदेव रामलीला कमेटी के ओर से आयोजित रामलीला के नवें लक्ष्मण को शक्ति लगने तक का मंचन किया गया। गुरुवार रात मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष भूपेंद्र भंडारी, राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मनमोहन मेहता, भाजपा नेता दर्पण कुमार रहे। कलाकारों ने राम की सेना का समुद्र की ओर प्रस्थान, विभीषण का लंका त्याग करना, अंगद रावण संवाद, मेघनाथ लक्ष्मण युद्ध का मंचन भी किया गया। राम की‌ भूमिका कल्पना, लक्ष्मण शिवांगी खनका, सीता नेहा बाफिला, हनुमान राजेंद्र महरा, बाली अंशुल डांगी, सुग्रीव मनोज धानिक, रावण नानी बिष्ट, मेघनाथ जसवंत सिंह धानिक, विभीषण गोविंद बिष्ट ने निभाई। वहीं मैनेजर गंगा सिंह सामंत, हारमोनियम मास्टर पंकज पंत, हरीश जोशी ने तबले पर संगत दी। यहां कमेट...