काशीपुर, नवम्बर 27 -- बाजपुर, संवाददाता। गुरुवार को जिले की एसओजी टीम व केलाखेड़ा थाने की बेरिया दौलत चौकी पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर एक घर में छुपाकर रखी 15 कुंतल खैर की लकड़ी को कब्जे में लिया है। केलाखेड़ा एसओ धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव बेरिया दौलत के एक घर में खैर की लकड़ी को छुपाकर रखा गया है। जिसके बाद छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि ये घर परमजीत के नाम पर है। यहां से पुलिस को 15 कुंतल खैर बरामद हुई है। ये लकड़ी एक वाहन में थी जिसके बाद वन विभाग को बुलाकर वाहन समेत लकड़ी को उनके सुपुर्द कर दिया है। टीम में चौकी प्रभारी बेरिया नरेश मेहरा, एएसआई मुकेश चंद्र, दीपक कुमार, कैलाश तोमक्याल, अजय बिष्ट, पंकज बिनवाल, हरीश गोस्वामी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...