बांदा, अप्रैल 27 -- बांदा। संवाददाता गिरवां क्षेत्र में अगवाकर बेरहमी से पिटाई के बाद दुष्कर्म की शिकार मंदबुद्धि महिला ने इलाज के दौरान दमतोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। गिरवां क्षेत्र के एक गांव निवासी 55 वर्षीय दलित मंदबुद्धि महिला बीती 16 अप्रैल की रात घर के बाहर सोई थी। उसकी बहू घर के अंदर कमरे में थी। पड़ोसी महिला दुकानदार के पास क्षेत्र का एक युवक गुटखा लेने आया। दुकानदार महिला ने गुटखा देने से मना कर दिया। इससे नाराज युवक गाली गलौज करने लगा। यह देख पास में लेटी मंदबुद्धि महिला ने विरोध किया तो आरोपित उसे घसीटकर खेतों में ले गया। आरोप है कि खेतों में उसे बेरहमी से मारने-पीटने के बाद आरोपति ने मंदबुद्धि महिला से दुष्कर्म भी किया। घटना की जानकारी पर पुलिस ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया , जहां से उसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.