बोकारो, मार्च 28 -- करगली, प्रतिनिधि। करीब छह माह से बेरमो थाना क्षेत्र में अभूतपूर्व चोरी की घटना से आक्रोशित जनता गुरुवार को सड़क पर उतर गई। बेरमो पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए फुसरो-करगली गेट मेन रोड को सीआईएसएफ कैंप करगली के पास जाम कर दिया गया। सड़क पर टायर जलाकर बेरमो पुलिस हाय-हाय कहते हुए प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आवागमन बाधित हो गया। मालूम हो कि बुधवार की शाम को रिजनल अस्पताल ढोरी की आवासीय कॉलोनी के लाल बंगला स्थित आफिसर बी टाइप में सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र में भू-राजस्व पदाधिकारी के पद पर कार्यरत बीके ठाकुर के बंद क्वार्टर में चोरी की घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया था, जब वे अपनी पत्नी के साथ कुछ घंटे के लिए बोकारो गए हुए थे। वहीं इससे संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुकी है। वहीं इससे पहले भी इसी कॉलोनी में चोरी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.