एटा, फरवरी 8 -- जलेसर, कोतवाली जलेसर की पुलिस चौकी बेरनी से पास के गांवों को जोड़ने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन किसान ने सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान यूनियन (किसान) प्रदेश महासचिव प्रत्येन्द्र शाह सिसोदिया ने बताया कि बेरनी पुलिस चौकी का उद्घाटन 21 मई 2022 को तत्कालीन डीएम-एसएसपी ने किया था। अब तक चौकी के आसपास स्थित गांवों को इससे नहीं जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि चौकी के पास रहने पर भी ग्रामीणों को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए लगभग 15 किलोमीटर दूर जलेसर कोतवाली जाना पड़ता है। इससे न केवल आमजन को परेशानी होती है। किसी घटना की स्थिति में पुलिस के मौके पर पहुंचने में भी अनावश्यक देरी होती है। पुलिस चौकी से 15 किलोमीटर दूर हाथरस मार्ग के गांव को जोड़ा गया है। बेरनी के निकटवर्ती गांव के वाशिंदो को अपनी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.