महाराजगंज, नवम्बर 1 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मैंथा चक्रवात के असर से महराजगंज जिले में लगातार चार दिनों से जारी बेमौसम बारिश से किसानों को जोर का झटका लगा है। खेतों में धान की फसल पककर तैयार हो गई है। लेकिन मुख्य मौके पर बेमौसम बारिश से खेतों में धान की फसल कट नहीं पा रही है। खेतों में गाढ़ी कमाई फंसने से किसान परेशान हैं। अक्तूबर के पहले सप्ताह में मानसून की वापसी के बाद कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं होने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। अक्तूबर महीने में दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लेकिन अरब सागर से आ रही नमी और बंगाल की खाड़ी में बन रहे वेदर सिस्टम के चलते बादलों की सक्रियता के बाद हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। नौतनवा क्षेत्र में बारिश के बीच 10 से लेकर 20 किमी प्रति घंटे की र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.