औरैया, अक्टूबर 30 -- 4 खेत में कटी पड़ी धान की फसल। औरैया, संवाददाता। जनपद में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में पड़ी कटी धान की फसल पूरी तरह भीगने से दाने खराब हो गए हैं। वहीं, कई जगहों पर खेतों में खड़ी धान की फसल भी पानी भरने और तेज हवा के कारण गिर गई। इससे किसानों को बड़े नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है। किसानों का कहना है कि कटाई पूरी नहीं हो पाई, जो धान कट चुका था वह खेतों में पड़ा-पड़ा सड़ने लगा है। मंडी में भी गीला धान पहुंचने से खरीद प्रभावित हो रही है। दूसरी ओर खेतों में जलभराव से सरसों की फसल भी खतरे में है। कई किसान सरसों की बुआई कर चुके हैं। लगातार पानी गिरने से बीज गलने की आशंका बढ़ गई है। गेहूं की बुआई भी पिछड़ी खेतों में नमी अधिक होने और पानी भरे रहने से गेहूं की बुआई का सम...