कटिहार, मई 24 -- फलका, एक संवाददाता बेमौसम बारिश व मजदूरों के पलायन ने मक्का किसानों की कमर तोड़ दी है। बारिश के कारण किसानों को मक्का का उचित मूल्य भी नहीं मिल रहा है। किसान मक्का को औने-पौने दामों में बेचने को विवश हैं। बताते चले कि स्थानीय मजदूर रोजगार के अभाव के कारण अन्य प्रदेश रोजगार की तलाश में पलायन कर गये हैं। किसानों को मक्का कटाई व सुखाने के लिए मजदूर नहीं मिल रहा है। जिससे किसान काफी हताश नजर आ रहे हैं। उस पर से आलम यह है कि बेमौसम बारिश ने किसानों को पूरी तरह से तबाह व बर्बाद कर दिया है। किसान कौशल किशोर सिंह,प्रदीप चौधरी,वरुण ठाकुर,प्रमोद सिंह,रजनीश कुमार,सुधाकर राय आदि ने बताया कि स्थानीय मजदूर रोजगार के अभाव के कारण अन्य प्रदेश रोजगार की तलाश में पलायन कर गये हैं। हम किसानों को मक्का कटाई व तैयार करने के लिए मजदूर नहीं मिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.