बोकारो, मार्च 23 -- कसमार, प्रतिनिधि। मार्च माह में बेमौसम बारिश ने कसमार प्रखंड के किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। खासकर इस मौसम में खेत में पकने को तैयार हजारों किसानों की खेतों में गेंहू की फसल खेतों में ही तेज हवा के झोंके व बारिश से गिर गए हैं। इससे गेंहू की फसल चौपट हो गई है। कसमार प्रखंड के कृषक बहुल चंडीपुर गांव के किसान भागवत महतो ने बताया कि मार्च माह के अंतिम सप्ताह इस तरह की बेमौसम बारिश से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। गेंहू की फसल हवा व बारिश से जो खेतों में गिर गई है, उसमें अब दाने नहीं लगेंगे। इससे गेंहू की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। इसके अलावा टमाटर व प्याज की खेती भी इस बेमौसम बारिश में बर्बाद हो गयी है। मालूम हो कि 20 व 21 मार्च को तेज बारिश, हवा व ओलावृष्टि से इस क्षेत्र के किसानों को काफी नुकसान हुआ है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.