बांका, मार्च 22 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। गुरुवार से जारी रिमझिम बारिश ने जहां एक ओर मौसम को सुहावना बना दिया, वहीं दूसरी ओर किसानों के लिए यह बेमौसम बारिश बहुत नुकसानदायक साबित हो रही है। खासकर गेहूं, सरसों, चना, मसूर जैसी फसलों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। मौसम के बदले मिजाज से शुक्रवार को बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा, लोग घरों में दुबके रहे। वहीं किसान अपने खेतों में फसलों की कटाई और खलिहान से घर में फसल को सुरक्षित रखने के कार्यों में व्यस्त थे। हालांकि जिन खेतों में गेहूं की फसल पूरी तरह से पक नहीं पाई है, वहां बारिश से लाभ हुआ है, लेकिन खेतों में खड़ी सरसों, चना और मसूर की फसलें प्रभावित हो रही हैं। अधिक नमी के कारण किसानों को इन फसलों को सुरक्षित रखने में भी मुश्किलें आ रही हैं। बारिश से फसलों में वृद्धि और गुणवत्ता पर असर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.