चतरा, मार्च 21 -- चतरा, प्रतिनिधि। चतरा जिले में अचानक मौसम का मिजाज बुधवार की रात से बदल गया। रात में ही बुंदा बांदी बारिश शुरू हो गयी जो दूसरे दिन गुरूवार को दिन भर रहा। दिन भर बादल छाये रहे और बुंदाबांदी होते रही। इससे लोगों तापमान में काफि गिरावट रिकार्ड किया गया। कल तक 32 डिग्री सेल्यिस तापमान गिरकर 26 डिग्री सेल्यिस पर आ गया। ऐसे में लोगों को दिन में ही ठंड का एहसास होने लगा। गर्म उनी कपड़ों को रख चुके लोग अचानक मौसम में आये बदलाव के कारण उसे निकालना पड़ रहा है। समाचार लिखे जाने तक बादल छाया हुआ है और कभी तेज बारिश तो कभी रूक रूक कर धीमी बारिश हो रही है। जिले के कई प्रखंडों में तो ओले भी गिरे हैं। कहीं बज्रपात हुआ है तो कहीं दिन भर मुसलाधार बारिश हो रही है। बारिश और ठंड के कारण शहर की सड़के अन्य दिनों के अपेक्षा गुरूवार को सन्नाटा रहा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.